आज की ताजा खबर

कुशीनगर में नहर का बांध टूटा, सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न तीन गांवों के किसानों को भारी नुकसान, सूचना के बाद भी मरम्मत न होने का आरोप

top-news

कुशीनगर। जिले के पडरौना क्षेत्र में नहर का बांध टूटने से तीन गांवों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना देने के बावजूद लंबे समय तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे नुकसान बढ़ता गया।

जानकारी के अनुसार विशुनपुरा ब्लॉक के त्रिलोकपुर बुजुर्ग गांव से गुजर रही नहर का बांध 24 जून की रात करीब 11 बजे टूट गया। इसके बाद तेज़ी से नहर का पानी खेतों में भर गया, जिससे त्रिलोकपुर बुजुर्ग, त्रिलोकपुर खुर्द और गंभीरिया गांव की सैकड़ों एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई। कई खेतों में एक से तीन फीट तक पानी भर गया।

ग्रामीणों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन काफी समय तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ। किसानों का आरोप है कि समय पर कार्रवाई न होने से खेतों में लगातार पानी भरता रहा और फसलों का नुकसान बढ़ गया।

किसानों ने बताया कि धान की फसल से उन्हें अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन बांध टूटने से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने और जल्द से जल्द बांध की मरम्मत कराने की मांग की है।

फिलहाल सिंचाई विभाग की ओर से बांध टूटने के कारणों और मरम्मत कार्य को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं किसान प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे 

Kushinagar: सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही, नहर टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल डूबी | UP News

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *