आज की ताजा खबर

कौशांबी टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग, 8 कर्मचारी झुलसे गैस रिसाव के बाद मची अफरा-तफरी, एसपी की मौजूदगी में चला राहत-बचाव अभियान

top-news

कौशांबी। जिले के कोखराज थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एलपीजी गैस टैंकर में गैस रिसाव के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में टोल प्लाजा पर कार्यरत आठ कर्मचारी झुलस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6:45 बजे कोखराज टोल प्लाजा के पास एक एलपीजी टैंकर डिवाइडर से टकरा गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक टक्कर के बाद गैस रिसाव हुआ, जिससे टैंकर में आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए।


हादसे में आठ लोग झुलस गए। इनमें से पांच घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आग की चपेट में आने से टोल प्लाजा का बैरियर और अन्य उपकरण भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।


घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। जिले की फायर ब्रिगेड की टीमों ने संयुक्त रूप से आग पर काबू पाया, जिसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव के बाद आग लगने की बात सामने आई है। 

उक्त प्रकरण में  जानकारी प्राप्त हुई है कि दुर्घटनाग्रस्त एलपीजी टैंकर के चालक की वाहन के अंदर ही मृत्यु हो गई है। पुलिस द्वारा शव को को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है तथा 05 घायलों को उपचार हेतु SRN प्रयागराज रेफर किया गया है । 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *