आज की ताजा खबर
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
साइबर ठगी के 09 लाख रुपए बैंक खाते में वापस पाकर पीडित के चेहरे में आई मुस्कान

- दैनिक लोक भारती
- 18 May, 2025
महोबा। साइबर अपराधियों का शिकार हुए व्यापारी के बैंक खाते से 9 लाख की ठगी होने के बाद पीड़ित की शिकायत पर सक्रिय हुई साइबर थाना पुलिस द्वारा बैंक खाते में पीड़ित व्यवसाई का पैसा वापस करा दिया गया। पैसा वापस पाने पर व्यापारी ने पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। साइबर अपराधियों द्वारा आम जनता को भ्रमित कर उनसे बैंक खाते एवं क्रेडिट कार्ड आदि से जुडी गोपनीय जानकारी अर्जित कर यूपीआई व अन्य के माध्यम से साइबर फ्रॉड कर धोखाधडी की घटनाएं प्रकाश में आती हैं, ऐसी घटनाओं की रोकथाम तथा आमजनमानस को नियमित साइबर अपराध के प्रति जागरुक कर उनकों सचेत किये जाने हेतु प्रदेश के प्रत्येक जनपद में साइबर थाने का गठन किया गया है। जनपद में पुलिस प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर दीपक कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में व साइबर क्राइम पुलिस थाना में नियुक्त निरीक्षक मोहम्मद फहीम अख्तर के नेतृत्व में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु जनपदीय साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर ठगी के शिकार पीडित व्यवसाई ए.के. त्रिपाठी पुत्र रूद्र प्रताप निवासी विकास भवन रोड मुहल्ला सुभाष नगर ने 09 लाख रु. की धोखाधडी के संदर्भ मे ऑनलाइन,ऑफलाइन प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके क्रम मे साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा प्रार्थना पत्र की जाँच की गयी, जाँच के दौरान पीडित के साथ हुयी साइबर ठगी में खाते से निकाली गयी धनराशि को वापस कराने हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुये पेमेण्ट गेटवे,सम्बन्धित बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर पीडित की सम्पूर्ण धनराशि 09 लाख रु. उनके खाते में वापस करायी गयी। थाना साइबर क्राइम जनपद पुलिस टीम के द्वारा की गयी इस त्वरित कार्यवाही से पीडित अपने रुपये वापस पाकर प्रसन्न है, पीडित ने पुलिस अधीक्षक व साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया है। पीडित स्वयं साइबर थाने पर उपस्थित होकर उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए साइबर थाने को अपना धन्यवाद पत्र दिया है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *