आज की ताजा खबर

बिधूना में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 2 घायल; 6 शातिर चोर गिरफ्तार डहरियापुर मोड़ पर चोरी के माल का बंटवारा करने जुटे थे आरोपी, सर्विलांस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई

top-news

औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई सर्विलांस और एसओजी टीम की संयुक्त घेराबंदी के दौरान हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि हाल ही में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपी डहरियापुर मोड़ पर चोरी के माल का बंटवारा करने के लिए एकत्र हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी।

घायल आरोपियों को उपचार के लिए सीएचसी बिधूना भेजा गया है। पुलिस ने मौके से कुल छह शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।


अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह पिछले कुछ समय से बिधूना क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था और पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के आधार पर क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे 

Auraiya Encounter चोरी के माल का बंटवारा करते पुलिस से भिड़े बदमाश,मुठभेड़ में 2 घायल सहित 6गिरफ्तार

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *