आज की ताजा खबर

कानपुर में कॉपीराइट एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार हरबंश मोहाल पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद, नेटवर्क की जांच शुरू

top-news

कानपुर। हरबंश मोहाल थाना पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जाल वाली गली के पास छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र की नई दाल मंडी निवासी अंतरिक्ष पाण्डेय और अभिनव पाण्डेय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों लंबे समय से अवैध कारोबार में संलिप्त बताए जा रहे हैं।


डीसीपी क्राइम एस.के. सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध सामग्री कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद सामान कहां से लाया जाता था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *