आज की ताजा खबर

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई, एसपी ने किया सम्मानित

top-news

अमेठी। जनपद पुलिस में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए चार पुलिस अधिकारियों को मंगलवार को पुलिस कार्यालय गौरीगंज में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की तथा उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लालाराम, उपनिरीक्षक अनंतराम तथा उपनिरीक्षक राणा उदयभान शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।
जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि साइबर ठग फर्जी ट्रेजरी अधिकारी या पुलिस कर्मचारी बनकर पेंशन संबंधी समस्याओं का हवाला देकर ओटीपी और व्यक्तिगत जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने ऐसे किसी भी फोन कॉल पर निजी जानकारी साझा न करने और सतर्क रहने की सलाह दी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *