आज की ताजा खबर

सपाइयों ने वृक्षारोपण कर व केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा के पूर्व जिलाध्यक्षों प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी व छोटेलाल यादव ने संगठन मजबूत करने का दिलाया संकल्प, बूथ स्तर तक पार्टी के विस्तार पर दिया जोर।

top-news

मुसाफिरखाना,अमेठी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53 वें जन्मदिवस पर बुधवार को गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र  के गंगेरवा स्थित पूरे ठकुराइन गांव में सपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद केक काटकर मिठाई वितरित की गई तथा अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को सशक्त करने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं गौरीगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी 'धीरू' रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव ने की।मुख्य अतिथि प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी 'धीरू' ने कहा कि वर्तमान समय में गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान सहित समाज का हर वर्ग स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव की उम्मीद के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की प्रतीक्षा कर रही है।अध्यक्षीय संबोधन में प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की गई थीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।जिला पंचायत सदस्य उदय राज यादव ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव और प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, जिससे संगठन और अधिक मजबूत हो सके कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला प्रवक्ता विजय यादव ने किया। इस अवसर पर पवन यादव (अधिवक्ता), सुनील यादव, रियाज अहमद, विश्वनाथ यादव, अक्षय प्रताप यादव, राजीव तिवारी, अभय प्रताप, उमेश सिंह, सुधीर वर्मा, सूरज, राहुल, बबलू, कुलदीप, विक्की कनौजिया सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *