आज की ताजा खबर

बाबा का पुरवा में दिनदहाड़े चोरी, डेढ़ लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ

top-news

अमेठी।  भेटुआ ग्राम पंचायत स्थित बाबा का पुरवा गांव में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई। अज्ञात चोर सूने पड़े घर से करीब डेढ़ लाख रुपये के आभूषण और 1300 रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए।

पीड़ित सोनू यादव ने बताया कि वह बच्चों की दवा लेने अमेठी गए हुए थे, जबकि उनकी मां घर में ताला लगाकर चाबी तय स्थान पर रखने के बाद टीकरमाफी आश्रम चली गई थीं। इसी दौरान सुबह करीब 11:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे के बीच चोर घर में घुस गए और अलमारी में रखे जेवरात तथा नकदी लेकर फरार हो गए।घटना की जानकारी होने पर सोनू यादव ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *