आज की ताजा खबर

दिव्यांग प्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार का आरोप, एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

top-news

अमेठी।  भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ के पदाधिकारियों ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी पंकज मिश्र को ज्ञापन सौंपा और बरेली के नवाबगंज ब्लॉक कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर दिव्यांग प्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार, धमकी और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 29 जून को दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे प्रतिनिधियों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मानसिक उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि इस दौरान उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र निरस्त कराने की धमकी दी गई।ज्ञापन के अनुसार, 29 जून 2026 को संगठन के बरेली जिला अध्यक्ष अमित कुमार नवाबगंज ब्लॉक कार्यालय में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे थे।
इसी दौरान कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।संगठन ने इस घटना को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 का उल्लंघन बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि यदि अपनी समस्याओं को लेकर सरकारी कार्यालय पहुंचने वाले दिव्यांगजनों के साथ ही दुर्व्यवहार किया जाएगा तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *