आज की ताजा खबर

यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने की पहल

top-news

फतेहपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रसाद दुबे के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह से मिला। अध्यक्ष दुबे ने एसपी को बेहतर कार्य और 48 घंटे में वाहन चोरी का मामला सुलझाने के लिए बुके देकर सम्मानित किया। व्यापार मंडल ने शहर की यातायात व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने बैटरी ऑटो रिक्शा और टेंपो चालकों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। राजमार्ग किनारे बैठकर यात्रियों को परेशान करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की मांग रखी। एसपी ने सीओ ट्रैफिक होरीलाल को तत्काल ऑटो रिक्शा चालकों की मनमानी रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने पेट्रोलिंग बढ़ाने और अवैध पार्किंग पर रोक लगाने का आश्वासन दिया। इससे व्यापारियों और आम जनता को आवागमन में सुविधा होगी। प्रतिनिधि मंडल में बस एसोसिएशन के मुन्ना सिंह, रजोल शुक्ला, संतोष मिश्रा, जितेंद्र वर्मा, रोहित वर्मा, मनोज तिवारी समेत कई व्यापारी मौजूद थे। कमलेश अग्निहोत्री, रामवीर सिंह यादव, महेंद्र धोनी, बद्री विशाल गुप्ता, फरहत अली सिद्दीकी, विवेक श्रीवास्तव और राजकुमार मिश्रा भी बैठक में शामिल हुए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *