आज की ताजा खबर

बरेली से जेवर के लिए पहली उड़ान रवाना, महिला यात्री ने काटा केक, सांसद ने सौंपा पहला बोर्डिंग पास

top-news

बरेली। लंबे इंतजार के बाद बुधवार को बरेली और नोएडा (जेवर एयरपोर्ट) के बीच हवाई सेवा का शुभारंभ हो गया। पहली उड़ान के साथ शहर को नई हवाई कनेक्टिविटी मिली। उद्घाटन अवसर पर सांसद छत्रपाल गंगवार ने पहली महिला यात्री को बोर्डिंग पास देकर सेवा की शुरुआत कराई।
एयरपोर्ट अथॉरिटी और विमानन कंपनी ने इस मौके को यादगार बनाने के लिए विशेष आयोजन किया।

पहली महिला यात्री से केक कटवाया गया। एयरपोर्ट परिसर में उत्साह का माहौल रहा और यात्रियों के साथ अधिकारियों ने नई सेवा का स्वागत किया। पहली महिला यात्री ने बताया कि यह उनके जीवन की पहली हवाई यात्रा है। उन्होंने कहा कि बरेली-जेवर हवाई सेवा शुरू होने से सफर आसान और समय की बचत होगी। इस पल को वह हमेशा याद रखेंगी।
बरेली एयरपोर्ट के निदेशक अवधेश अग्रवाल, एयरपोर्ट अथॉरिटी और विमानन कंपनी के अधिकारियों ने पहली उड़ान को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। नई हवाई सेवा से बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर समेत आसपास के जिलों के व्यापारियों, विद्यार्थियों और यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। दिल्ली-एनसीआर तक कम समय में पहुंचना आसान होने के साथ व्यापार, निवेश और पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *