आज की ताजा खबर

दंगा केस: तौकीर रजा की कुर्क संपत्ति पर रिसीवर तैनात, कोर्ट के आदेश पर प्रशासन की कार्रवाई

top-news

बरेली। दंगा प्रकरण के मुख्य आरोपी और आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा की कुर्क संपत्ति पर बुधवार को प्रशासन ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में रिसीवर तैनात कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
अधिकारियों ने विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद संपत्ति का कब्जा विधिवत रिसीवर को सौंप दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम पूरे अभियान के दौरान मौके पर मौजूद रही। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह न्यायालय के आदेश और प्रचलित कानूनी प्रावधानों के अनुरूप की गई है।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता रही और पूरे अभियान के दौरान स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी मौलाना तौकीर रजा और उनके सहयोगियों से जुड़े मामलों में न्यायालय एवं सक्षम प्राधिकारों के आदेशों के आधार पर विभिन्न कानूनी कार्रवाइयां की जा चुकी हैं। प्रशासन ने दोहराया कि सभी कदम विधिक प्रक्रिया और न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप ही उठाए जा रहे हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *