आज की ताजा खबर

कबीर दास दोहा प्रतियोगिता में अरूणा प्रथम,सुषमा,मीरा द्वितीय और शिफालिका तृतीय स्थान पर रहीं

top-news

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में कबीर दास की जयंती के अवसर पर कबीरदास दोहा प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन सोमवार को बिहारीपुर स्थित शब्दांगन सभागार में हुआ।
 प्रतियोगिता में 22 लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें महिलाओं की हिस्सेदारी पुरुषों से अधिक रही। अरुणा ने प्रथम,सुषमा और मीरा मोहन ने द्वितीय तथा शिफालिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जबकि प्रकाश चंद्र सक्सेना, मंजू लता,इं.डी.डी.शर्मा,शोभा सक्सेना, रश्मि,मधु वर्मा,सुनील शर्मा,इं. ए. एल.गुप्ता ने विशेष स्थान प्राप्त किया।पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह, प्रमाण-पत्र और हार पहनाकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेली कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. अजय शर्मा,क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र सक्सेना ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में कवि इन्द्र देव त्रिवेदी और मुकेश सक्सेना ने कबीर दास के दोहे का वाचन किया।संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।कार्यक्रम में राजेश सक्सेना, डॉ. सुरेश रस्तोगी, गंगा राम पाल,कुसुम गुप्ता,मीना रस्तोगी शामिल हुए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *