आज की ताजा खबर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में किया पौधरोपण, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश सर्किट हाउस परिसर में लगाया पौधा, पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल भी रहे मौजूद

top-news

बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली दौरे के दौरान सर्किट हाउस परिसर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, भाजपा के प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष एवं बरेली कैंट क्षेत्र के विधायक संजीव अग्रवाल भी उपस्थित रहे। सभी ने अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है।
मुख्यमंत्री ने पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से इस अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य लोगों ने भी पौधरोपण कर हरित एवं स्वच्छ उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *