आज की ताजा खबर

‎शिक्षण गुणवत्ता सुधारने पर जोर, अभिलेख अद्यतन रखने की सलाह

top-news

‎दुदही कुशीनगर। जनपद के दुदही विकास खंड के धर्मपुर पर्वत न्याय पंचायत अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के दौरान शिक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। एआरपी हिंदी आमोद कुमार एवं एआरपी एसएसटी राहुल कुमार सिंह ने विद्यालय की शैक्षणिक और सहशैक्षणिक गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन करते हुए शिक्षकों को आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि सहयोगात्मक पर्यवेक्षण का उद्देश्य कमियां तलाशना नहीं, बल्कि शिक्षकों को शैक्षणिक सहयोग प्रदान कर विद्यार्थियों की सीखने की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करना है।
‎पर्यवेक्षण के दौरान स्कूल रेडिनेस, शिक्षक डायरी, समय सारणी, इको क्लब की गतिविधियां, बालवाटिका, टेन टूल किट, पठन संस्कृति तथा शिक्षक संदर्शिका के अनुरूप संचालित शिक्षण कार्य की बिंदुवार समीक्षा की गई। कक्षाओं में चल रही शिक्षण प्रक्रिया, विद्यार्थियों की सहभागिता तथा विद्यालयी अभिलेखों का भी निरीक्षण किया गया। शिक्षकों को नियमित रूप से शिक्षक संदर्शिका के अनुसार अध्यापन कराने, बच्चों में पठन संस्कृति विकसित करने और बालवाटिका गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

‎बैठक में जुलाई माह में प्रस्तावित स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अभियानों के सफल संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने और अधिकाधिक जनसहयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। साथ ही उल्लास एप के माध्यम से निरक्षर व्यक्तियों के नामांकन की प्रगति की समीक्षा करते हुए अभियान को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विद्यालयी अभिलेखों को अद्यतन रखने, समयबद्ध शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। ‎इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक नन्हे प्रसाद, धनन्जय मिश्र, ब्रजेश सिंह, नीतू यादव, अनीता देवी आदि उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *