आज की ताजा खबर

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को परंपरा से जोड़ते है-सुरेंद्र कुशवाहा

top-news

बरवा राजापाकड़ कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज विकास खंड के सेमरा हर्दोपट्टी के बेलही कुटी परिसर में ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन मंगलवार की सायं हास्य, व्यंग्य और सांस्कृतिक रंगों के बीच हुआ। अंतिम सत्र में आयोजित कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध हास्य कवि बादशाह तिवारी प्रेमी ने अपनी सशक्त प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि देर शाम तक श्रोता ठहाकों और तालियों के बीच डूबे रहे। उनकी व्यंग्य रचनाओं ने जहां भरपूर मनोरंजन किया, वहीं सामाजिक विसंगतियों पर भी सार्थक संदेश दिया।
कवि सम्मेलन का शुभारंभ वीर हनुमान की वंदना और धार्मिक काव्य पाठ से हुआ। इसके बाद बादशाह तिवारी प्रेमी ने अपनी चर्चित व्यंग्य प्रस्तुति परिचय व कुक्कुर भोज सुनाई। विवाह समारोहों में बढ़ते बुफे सिस्टम और बदलती सामाजिक प्रवृत्तियों पर किए गए उनके तीखे लेकिन सहज व्यंग्य ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कई अवसरों पर पूरा पंडाल तालियों और ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं, संस्कारों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझने और उससे जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। आयोजक महंत श्यामदास उर्फ बाबा बालक दास ने सभी अतिथियों, कवियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद दिया। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। कार्यक्रम का समापन भंडारा एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। संचालन चंदन सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि एसओ आलोक कुमार यादव, भाजपा नेता डा. डीएन कुशवाहा, एसआई अंकित सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सिकंदर शर्मा, डा. आनंद यादव, डा. मायालाल शर्मा, राजू माली, रामसेवक प्रसाद, ईश्वरचंद गुप्त, राजनारायण मिश्र चुन्नू, अंशुमान मिश्र साहब, मुकेश यादव, राजू यादव, भोलू यादव, धर्मराज, अमित सिंह आदि उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *