आज की ताजा खबर

सोहसा मठिया घाट पर बैठने के लिए बेंच लगवाकर किया गया सराहनीय कार्य मुक्तिधाम पर जनसेवा की मिसाल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव की हो रही है प्रशंसा

top-news

हटा कुशीनगर। जनपद के हाटा विकास खण्ड क्षेत्र के सोहसा मठिया स्थित छोटी गंडक नदी के तट पर बने मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक प्रमुख आरज़ू राव एवं भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव के नेतृत्व में बैठने के लिए मजबूत बेंच लगवाकर एक सराहनीय एवं जनहितकारी कार्य कराया गया है। इस पहल की क्षेत्रभर में व्यापक प्रशंसा हो रही है।
मुक्तिधाम जैसे स्थान पर अक्सर लंबे समय तक लोग रुकते हैं। लेकिन बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उक्त समस्या को संज्ञान लेते हुए जन प्रतिनिधि ने यहां बेंच लगवाकर लोगों को बड़ी राहत प्रदान की गई। जिससे अंतिम संस्कार में आने वाले परिजन एवं ग्रामीणों को बैठने की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्य केवल एक विकास कार्य नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी एक अनुकरणीय पहल है। जनहित को सर्वोपरि रखते हुए किए गए इस कार्य की चारों ओर चर्चा हो रही है और लोग इसकी खुले दिल से सराहना कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने ब्लॉक प्रमुख आरज़ू राव एवं भाजपा नेता सुधीर राव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनसेवा के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते है तथा अन्य जन प्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं। जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सेवा भावना की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने कहा कि आने वाले दिनों में इस मुक्ती धाम पर और कुछ काम किया जायेगा हमारा सौभाग्य है कि इस पुनीत कार्य में योगदान दिया है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *