आज की ताजा खबर

मतदेय स्थलों के पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

top-news

पीलीभीत। मतदेय स्थलों के पुनरीक्षण एवं संभावित वृद्धि को लेकर बुधवार को गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रसून द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारणी की जानकारी देते हुए बताया गया कि मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निधारण एवं नए मतदेय स्थलों के प्रस्तावों की प्रक्रिया जारी है। 1200 से अधिक मतदाताओं वाले क्षेत्रों में नए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 127-पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र में एक मतदेय स्थल एवं एक मतदान केंद्र की वृद्धि तथा 128-बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक नए मतदेय स्थल का प्रस्ताव किया गया है। इसके अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी आवश्यक संशोधनों की जानकारी दी गई।



उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा। राजनीतिक दलों, सांसदों एवं विधायकों को सूची उपलब्ध कराई जाएगी, जिस पर आपत्तियां एवं सुझाव 18 जुलाई 2026 तक लिए जाएंगे।
बैठक में बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, भाजपा एवं आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *