आज की ताजा खबर

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई

top-news

पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर से संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता बेहद जरूरी है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने, जलभराव रोकने और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने के प्रति जागरूक किया जाए। साथ ही विभिन्न रोगों के लक्षण एवं बचाव की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाए।



उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आसपास स्वच्छता बनाए रखें, साफ पानी का उपयोग करें और किसी भी प्रकार के बुखार या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।
रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों से बचाव का संदेश दिया गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *