आज की ताजा खबर

प्रेमी युगल की वापसी अधूरी: हाईवे हादसे में युवक की मौत, युवती गंभीर घर से भागने के बाद लौट रहे थे दोनों, तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर

top-news

रामनगर (बाराबंकी)। घर से भागे प्रेमी युगल की वापसी उस समय दर्दनाक हादसे में बदल गई, जब लखनऊ-गोंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी बाइक को तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

भाई की ससुराल से लौट रहे थे दोनों
बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के छेड़ी पुरवा निवासी 20 वर्षीय अनिकेत पुत्र रामसुमेर वर्मा सोमवार को अपनी प्रेमिका संतोषी निवासी रोशन लाल पुरवा को साथ लेकर घर से चला गया था। मंगलवार को दोनों रामनगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव स्थित युवक के भाई की ससुराल पहुंचे थे। बुधवार सुबह दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे।

परिजनों ने पहले ही दर्ज कराया था मुकदमा 
दुर्गापुर मोड़ के पास सामने से आए टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। अनिकेत की मौके पर मौत हो गई, जबकि संतोषी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फखरपुर थाना प्रभारी संजीव सिंह चौहान ने बताया कि युवती के परिजनों की तहरीर पर पहले ही मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही थी। हादसे के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *