आज की ताजा खबर

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, पूरे जुलाई चलेगा जागरूकता अभियान अंगद सिंह ने दिखाई जागरूकता रैली को हरी झंडी, 11 विभाग मिलकर करेंगे अभियान का संचालन

top-news

बाराबंकी। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह ने किया और जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पूरे जिले में चलेगा व्यापक अभियान
रैली में स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकत्रियां, नगर पालिका के सफाई कर्मचारी तथा फॉगिंग मशीन और नेपसेक पंप से सुसज्जित वाहन शामिल रहे। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर नगर पालिका परिषद परिसर पहुंची, जहां गोष्ठी आयोजित हुई।


11 विभागों का रहेगा समन्वय

मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत 1 से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान में आईएलआई, क्षय रोग, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, कालाजार, दस्त रोग तथा कुपोषित बच्चों की पहचान की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित सभी अपर एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, मलेरिया एवं फाइलेरिया निरीक्षक, सफाई निरीक्षक, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *