आज की ताजा खबर

स्मृति इरानी के निर्देश पर दिवंगत बूथ अध्यक्ष की पत्नी को उपलब्ध कराया गया श्रवण यंत्र जनसेवा के प्रति समर्पण का सजीव उदाहरण बनी स्मृति ईरानी

top-news

गौरीगंज, अमेठी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने जनसेवा के प्रति अपनी संवेदनशीलता का एक और उदाहरण पेश किया है। उनके निर्देश पर शाहगढ़ मंडल के दिवंगत बूथ अध्यक्ष स्व. पवन पासी की पत्नी को श्रवण यंत्र (कान की मशीन) उपलब्ध कराया गया।बताया जाता है कि अमेठी प्रवास के दौरान स्मृति इरानी स्व. पवन पासी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने गई थीं। इस दौरान स्व. पवन पासी की पत्नी ने अपनी सुनने संबंधी समस्या से उन्हें अवगत कराया था। जिस पर उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था।

इसी क्रम में उनके निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, शाहगढ़ मंडल अध्यक्ष काशी मिश्रा एवं ग्राम प्रधान चिलबिली के सहयोग से स्व. पवन पासी की पत्नी को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सहायता केवल एक उपकरण उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनप्रतिनिधि और आमजन के बीच विश्वास, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के संबंध को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि स्मृति इरानी लगातार अमेठी के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनती रही हैं और उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहती हैं।स्थानीय लोगों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए किया गया यह कार्य जनसेवा की भावना को मजबूत करता है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *