आज की ताजा खबर

लापता युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, परिजनों ने एक युवक पर लगाया हत्या का आरोप

top-news

अमेठी । कोतवाली क्षेत्र के रणबीर नगर गांव में मंगलवार रात से लापता 19 वर्षीय काजल का शव बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में मिला। सूचना पर  पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के एक युवक पर संदेह जता रहे है। परिजनों के अनुसार काजल मंगलवार रात करीब 11 बजे से घर से लापता थी।

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने घर से कुछ दूरी पर उसका शव देखा तो परिवार और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका की बहन सुमन ने आरोप लगाया कि काजल की एक युवक से बातचीत होती थी और वह उसे धमकाता था।
परिजनों ने युवक की भूमिका की जांच की मांग की है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है। क्षेत्राधिकारी मनोज मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *