आज की ताजा खबर

अखिलेश यादव के जन्मोत्सव की अमेठी में हरियाली से हुई शुरुआत विधायक प्रतिनिधि अनुराग प्रजापति ने किया वृक्षारोपण

top-news

अमेठी।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन समारोह की शुरुआत अमेठी में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुई। अमेठी विधायक महराजी प्रजापति के जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अनुराग प्रजापति ने वृक्षारोपण कर जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वृक्षारोपण के दौरान पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए।

इस अवसर पर अनुराग प्रजापति ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस बार अपने जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित किया है। उनके निर्देश पर जन्मोत्सव की शुरुआत पौधारोपण से की गई है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं और आमजन में एक हजार पौधों का वितरण भी किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़ सकें। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण प्रजापति ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर लोकगायक देवेंद्र यादव बजरंगी और मुस्कान चंचल प्रतापगढ़ के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद समाजवादी पार्टी के पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह भी आयोजित होगा।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रधान परसांवा राम शंकर प्रजापति, उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. रूदल यादव, श्रीनाथ यादव, महावीर कश्यप, बृजलाल पाल, मुन्नू यादव, सूबेदार यादव, शंभूनाथ यादव, रमेश शुक्ला और शेष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन समारोह के लिए विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रजापति समाज के समर्थकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *