आज की ताजा खबर

जिला जज, डीएम और एसएसपी ने केंद्रीय कारागार-2 का लिया जायजा, इंतजामात पर दिए जरूरी हिदायत

top-news

बरेली। केंद्रीय कारागार-2 में बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार सिंह द्वितीय, जिलाधिकारी अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने संयुक्त तौर पर दौरा कर जेल के इंतजामात का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों को मुहैया कराई जा रही बुनियादी सहूलियतों और प्रशासनिक इंतजामों का गहन मुआयना किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों, रसोईघर, चिकित्सालय, मुलाकात कक्ष समेत अन्य अहम स्थानों का निरीक्षण किया। बंदियों के रहने, खाने, इलाज, पेयजल और स्वच्छता से जुड़े प्रबंधों की जानकारी ली गई। साथ ही जेल प्रशासन से सुरक्षा इंतजामों, निगरानी व्यवस्था और रोजमर्रा की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की गई।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बंदियों के अधिकारों की हिफाजत और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को तय मानकों के मुताबिक बनाए रखने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं और दूसरी जरूरी सहूलियतों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वहीं एसएसपी अनुराग आर्य ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने, संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने और चौकसी को हर समय बरकरार रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कारागार प्रशासन के अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं से अवगत कराया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *