आज की ताजा खबर
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
NEWS UPDATE:-औरैया में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 6 शातिर गिरफ्तार 7.15 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और तीन वाहन बरामद, अप्रैल से जून तक 8 चोरियों का खुलासा
- दैनिक लोक भारती
- 01 Jul, 2026
औरैया। औरैया पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बिधूना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में छह शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। बेला-बिधूना रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार गिरोह ने अप्रैल से जून के बीच जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की आठ वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने प्रेसवार्ता में बताया कि मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि डहारियापुर संपर्क मार्ग पर कुछ बदमाश चोरी के माल और नकदी का बंटवारा करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में मोमीन और विकास उर्फ मामा ठाकुर के पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना भेजा गया।
पुलिस ने मौके से कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 7.15 लाख रुपये नकद, बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, तथा वारदात में इस्तेमाल की गई एक अर्टिगा कार, एक ईको कार और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में कन्नौज और मैनपुरी के रहने वाले बदमाश भी शामिल हैं। गिरोह बंथरा, सूरजपुर, खरगपुर समेत कई क्षेत्रों में बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों, उनके आपराधिक नेटवर्क और पूर्व की वारदातों की भी जांच की जा रही है।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
Auraiya Police: चोरी के माल का बंटवारा करते पुलिस से भिड़े बदमाश,मुठभेड़ में 2 घायल सहित 6 गिरफ्तार
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







