आज की ताजा खबर

दो अति कुपोषित बच्चों को भेजा गया पोषण पुनर्वास केंद्र

top-news

विजयीपुर, फतेहपुर । यमुना कटरी क्षेत्र में गरीबी, कुपोषण और पर्याप्त पोषण के अभाव का असर मासूम बच्चों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई दे रहा है। बुधवार को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने विजयीपुर क्षेत्र के दो अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उपचार के लिए जिला पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) फतेहपुर भेजा।

विभाग के अनुसार जन्म के बाद लंबाई के अनुपात में वजन अत्यधिक कम होने के कारण ये बच्चे गंभीर कुपोषण की श्रेणी में पाए गए हैं। ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विशेष उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। सीडीपीओ हसन जैदी ने बताया कि खेमकरणपुर गांव निवासी राजेश कुमार के पुत्र आयुष की लंबाई 72 सेंटीमीटर है, जबकि वजन मात्र 6.36 किलोग्राम पाया गया। वहीं जगतपुर गांव निवासी मोनू के पुत्र लकी की लंबाई 64 सेंटीमीटर और वजन केवल 4.46 किलोग्राम दर्ज किया गया। दोनों बच्चों को एंबुलेंस से पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार और पौष्टिक आहार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विजयीपुर क्षेत्र में अब तक करीब 24 अति कुपोषित बच्चों की पहचान की जा चुकी है। इन सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है और आवश्यकता के अनुसार उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा जाएगा। सीडीपीओ ने बताया कि उपचार पूरा होने और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बच्चों के परिजनों को पोषण संबंधी आवश्यकताओं के लिए 1,400 रुपये की सहायता भी प्रदान की जाएगी। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *