आज की ताजा खबर
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
उत्सव भवन निर्माण में बाधा का आरोप, महिला प्रधान ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
- दैनिक लोक भारती
- 01 Jul, 2026
फतेहपुर । खजुहा विकासखंड की बेनू ग्राम पंचायत में ग्राम समाज की भूमि पर प्रस्तावित उत्सव भवन के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान रेनू देवी ने कुछ लोगों पर अवैध कब्जे और झूठी शिकायतों के जरिए निर्माण कार्य रुकवाने तथा उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को वह गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल और जिला उपाध्यक्ष मरियम जहां के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की मांग की।
ग्राम प्रधान रेनू देवी ने बताया कि उत्सव भवन निर्माण का प्रस्ताव ग्राम सभा की खुली बैठक में विधिवत पारित किया गया था। इसके बावजूद कुछ लोग निजी और राजनीतिक कारणों से निर्माण कार्य में लगातार बाधा डाल रहे हैं। उनका आरोप है कि विकास कार्यों को रोकने के लिए लगातार झूठी शिकायतें की जा रही हैं, जिससे निर्माण कार्य बंद है और मौके पर पड़ी निर्माण सामग्री भी खराब हो रही है। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि महिला प्रधान को विकास कार्य करने से रोका जा रहा है और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण में बाधा उत्पन्न की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से अवैध कब्जा हटाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष मरियम जहां ने भी महिला प्रधान के समर्थन में निष्पक्ष जांच कर विकास कार्य में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
शिकायत पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने मामले की जांच कराए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महिला प्रधान के कार्य में अनावश्यक बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच के बाद यदि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया तो उसे हटाकर उत्सव भवन का निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया जाएगा। हेमलता पटेल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महिला प्रधान को न्याय नहीं मिला और निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो संगठन ग्रामवासियों के साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







