आज की ताजा खबर

11 साल पुराने 9 लाख रुपये की लूटकांड का 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

top-news

फतेहपुर । करीब 11 वर्ष पूर्व औंग थाना क्षेत्र में हुई 9 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को एसटीएफ लखनऊ की टीम ने औंग पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार, 22 दिसंबर 2014 को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अहीपुर गांव निवासी श्रीपाल पांडेय मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक का पीछा कर हैंडल में टंगा बैंक ऑफ इंडिया का बैग, जिसमें 9 लाख रुपये थे, लूट लिया था। इस मामले में औंग थाने में मुकदमा संख्या 127/2014 धारा 394/411/120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया था। 11 वर्ष बाद एसटीएफ और औंग पुलिस की संयुक्त टीम ने वांछित आरोपी बाबा उर्फ मुन्ना उर्फ हसीनउल्ला पुत्र हम्मन उर्फ सनाउल्ला, निवासी वजूपुर हड्डी, थाना कोतवाली देहात, जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस लूटकांड में शामिल अन्य आरोपियों अवधेश पाल, राजकिशोर कुमार, अजय उर्फ हीरालाल तथा जावेद को जेल भेजा जा चुका है और लूटी गई 4 लाख रुपये की धनराशि पूर्व में ही बरामद की जा चुकी थी, जबकि गिरफ्तार आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ औंग थाने में लूट और आपराधिक साजिश के अलावा एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *