आज की ताजा खबर

बीसलपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

top-news

बीसलपुर(पीलीभीत)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को बीसलपुर में धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य हरिपाल सिंह लोधी के 12 पत्थर चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी।
इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि 1 जुलाई से 7 जुलाई तक विधानसभा बीसलपुर के सभी जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर पर वृक्षारोपण एवं गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष शैलेश शर्मा ने की, जबकि संचालन विधानसभा महासचिव यासीन अंसारी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. नूर अहमद अंसारी, रामप्रताप गंगवार, गायत्री गंगवार, मखदूम खान, सैयद फरहान अली, बीडी प्रजापति, आरिफ सिद्दीकी, केदारनाथ गौतम, विनोद दिवाकर, मीनाक्षी गंगवार एवं मुक्तिद हयात खान सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा अवनीश यादव, बंटी शर्मा, हारुन खान, डॉ. दुष्यंत गंगवार, हिमांशु मिश्रा, हरिपाल नायक, दानिश अल्वी, हरिओम वर्मा, संदीप राजपूत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। अंत में हरिपाल सिंह लोधी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *