आज की ताजा खबर

कानपुर में यूपी टीईटी परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने किया औचक निरीक्षण परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और फ्रिस्किंग व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

top-news

कानपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए कानपुर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने श्री कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने परीक्षा केंद्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता और उनकी कवरेज की जांच की। उन्होंने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी जाए और सभी कैमरे पूरी तरह सक्रिय रहें, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे।


पुलिस आयुक्त ने परीक्षा केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम, संवेदनशील स्थलों और सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी सतर्कता बरतने को कहा।


प्रशासन का कहना है कि परीक्षा की पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि अभ्यर्थी निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण में परीक्षा दे सकें।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

UP TET Exam: कानपुर में परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण, पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | UP News

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *