आज की ताजा खबर

Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News

top-news

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 119 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से अमेरिका समेत कई देशों के नागरिकों को निशाना बनाकर 250 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 27 युवतियां भी शामिल हैं।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह रात के समय संचालित होने वाले कॉल सेंटर से विदेशी नागरिकों को कॉल करता था। आरोपी खुद को अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) का अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेते थे और विभिन्न बहानों से उनके खातों से धनराशि ट्रांसफर कराते थे।

पुलिस के मुताबिक, ठगी की रकम पहले अमेरिका के बैंक खातों में भेजी जाती थी। इसके बाद धन को क्रिप्टोकरेंसी में परिवर्तित कर गिरोह के सदस्यों के बीच बांट दिया जाता था। जांच एजेंसियों का मानना है कि इस नेटवर्क के तार विदेशों से जुड़े हैं और पूरा ऑपरेशन संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अहमदाबाद निवासी ऑपरेशन मैनेजर ललित खैराजानी और विक्रम सिंह परमार को भी हिरासत में लिया है। दोनों से गिरोह के संचालन, विदेशी नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों में बड़ी संख्या पूर्वोत्तर राज्यों के युवाओं की भी है, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।


फिलहाल पुलिस पूरे साइबर नेटवर्क की गहन पड़ताल कर रही है। जांच का फोकस इस बात पर है कि गिरोह कब से सक्रिय था, किन-किन देशों में ठगी को अंजाम दिया गया और इसमें शामिल अन्य लोगों की क्या भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। 


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

 Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *