आज की ताजा खबर

वीबी राम जी योजना का शुभारंभ, आयुक्त जी.एस. प्रियदर्शी ने देखीं जमीनी तैयारियां - जिला पंचायत अध्यक्षा व भाजपा जिलाध्यक्ष ने फावड़ा चलाकर किया शुभारंभ -जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

top-news

बाराबंकी। पूर्व में मनरेगा के नाम से संचालित योजना को नए स्वरूप में लागू करते हुए वीबी राम जी योजना का गुरुवार को विकास खंड बंकी की ग्राम पंचायत बहादुरपुर में भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश जी.एस. प्रियदर्शी की गरिमामयी उपस्थिति रही।मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा 'भुल्लन' ने संयुक्त रूप से फावड़ा चलाकर योजना का शुभारंभ किया। इसके बाद अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, डीसी मनरेगा विकास, परियोजना निदेशक राकेश सिंह, डीसी एनआरएलएम सुनील कौशल तथा खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।इस अवसर पर योजना के ऑनलाइन शुभारंभ एवं लाभार्थियों से संवाद का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं लाभार्थियों ने प्रसारण के माध्यम से वीबी राम जी योजना की कार्यप्रणाली, उद्देश्य और लाभों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में राहुल श्रीवास्तव (एपीओ), सूरज सिंह (एडीओ), कुलदीप श्रीवास्तव (प्रभारी एडीओ पंचायत), ग्राम प्रधान वंदना देवी, पंचायत सचिव मधुलिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नई योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण विकास को गति देने के संकल्प को दोहराया गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *