आज की ताजा खबर

कायस्थ महासभा ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश मंत्री व महामंत्री का किया सम्मान अवधेश श्रीवास्तव व उपेंद्र रावत का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह से सम्मान युवा साहित्यकार शिम्पी मौर्या और बाल विज्ञानी मान्या श्रीवास्तव भी हुईं सम्मानित

top-news

बाराबंकी। शहर के लाजपत नगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में गुरुवार को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव एवं प्रदेश महामंत्री उपेंद्र रावत के स्वागत एवं सम्मान समारोह के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पुरोहित सोनू पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन से हुआ। इसके बाद महासभा की ओर से दोनों पदाधिकारियों को अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में अवधेश श्रीवास्तव एवं उपेंद्र रावत ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा समाजहित में संचालित सृजनात्मक गतिविधियां अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि महासभा के सामाजिक कार्यों में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।इस अवसर पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में नगर की युवा साहित्यकार एवं लेखिका शिम्पी मौर्या को गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों पर शोधपरक लेखन के लिए तथा बाल विज्ञानी मान्या श्रीवास्तव को विशेष वैज्ञानिक आविष्कार के लिए पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को राष्ट्रपति पदक विजेता सुभाष श्रीवास्तव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या ने भी संबोधित किया।समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रप्रताप सिंह, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा सुभाष सिंह, समाजसेवी विनय श्रीवास्तव, फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, शिम्पी मौर्या, विशाल सिंह, शरद श्रीवास्तव, डॉ. दिवाकर श्रीवास्तव, राजीव खरे, श्रीमती रचना श्रीवास्तव, योगेंद्र गुप्ता, सुबोध श्रीवास्तव, हरीश श्रीवास्तव, अधिवक्ता गौरव श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, आर.के. चौहान, डॉ. शशी जायसवाल, श्रीमती प्रमिला श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, अधिवक्ता दिवाकर सिंह, अनिल श्रीवास्तव, निखिल निगम, शशांक जायसवाल, अधिवक्ता पंकज श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव एवं अभिषेक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *