आज की ताजा खबर

पहली बारिश में जलमग्न हुआ प्राथमिक विद्यालय सीहामऊ पानी से होकर कक्षाओं तक पहुंचे बच्चे बीईओ रमेश चंद्रा बोले जल्द होगा समाधान

top-news

रामनगर (बाराबंकी)। ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलते ही क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सीहामऊ की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। बृहस्पतिवार सुबह हुई मानसून की पहली बारिश के बाद जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से विद्यालय परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया। हालात ऐसे रहे कि पूरा परिसर तालाब जैसा नजर आने लगा।विद्यालय परिसर में ही आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित होता है। ऐसे में छोटे बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों को जलभराव के बीच होकर विद्यालय पहुंचना पड़ा।

छात्र-छात्राएं भी पानी से गुजरकर कक्षाओं तक पहुंचे, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश में भी विद्यालय परिसर में जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं कराया गया है। ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके।खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा ने बताया कि विद्यालय में जलभराव की समस्या की जानकारी मिली है और जल्द ही इसके स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *