आज की ताजा खबर
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
केडी सिंह 'बाबू' स्मृति संग्रहालय निर्माण में गुणवत्ता बनाएं रखें : डीएम ऐतिहासिक स्वरूप सुरक्षित रखने और मानकों के अनुरूप कार्य कराने के दिए निर्देश
- दैनिक लोक भारती
- 02 Jul, 2026
बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं पद्मश्री के.डी. सिंह 'बाबू' के पैतृक आवास पर विकसित किए जा रहे स्मृति संग्रहालय के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता, समयबद्धता और तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का बारीकी से परीक्षण किया और स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि निर्माण में लापरवाही अथवा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने निर्देश दिए कि संग्रहालय के निर्माण एवं रिस्टोरेशन के दौरान भवन की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाए तथा सभी संरक्षण कार्य मूल स्वरूप के अनुरूप ही किए जाएं, जिससे इस ऐतिहासिक धरोहर की मौलिक पहचान अक्षुण्ण बनी रहे।उन्होंने कहा कि के.डी. सिंह 'बाबू' स्मृति संग्रहालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि जनपद की समृद्ध खेल विरासत का प्रतीक और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्थल होगा।
इसलिए प्रत्येक कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। साथ ही आगंतुकों की सुविधाओं, परिसर विकास, पार्किंग, लैंडस्केपिंग तथा संग्रहालय की उपयोगिता से जुड़े सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बता दें कि परियोजना की स्वीकृत लागत 898.27 लाख रुपये है। निर्माण कार्य यू.पी. प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूनिट-14, लखनऊ) द्वारा कराया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत रिस्टोरेशन, इंटीरियर विकास, साइट डेवलपमेंट, लैंडस्केपिंग, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिफिकेशन एवं फायर फाइटिंग सहित विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल, सहायक पीएम (यूपीपीसीएल) तथा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







