आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
तीन वार्डों में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ सीसी सड़क, नाली और नाला निर्माण से बदलेगी तस्वीर नपाध्यक्ष सोनाली जैन ने किया भूमि पूजन, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश
- दैनिक लोक भारती
- 02 Jul, 2026
ललितपुर। नगर पालिका परिषद ने नगर के समग्र एवं संतुलित विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए गुरुवार को वार्ड संख्या 6, 16 और 19 में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले सीसी सड़क, नाली एवं नाला निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा ने जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में भूमि पूजन कर विकास कार्यों की शुरुआत की और संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।
भूमि पूजन के दौरान नपाध्यक्ष ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जलभराव और खराब सड़कों की समस्या वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वार्ड संख्या 6 (रामनगर) में आरटीओ कार्यालय से सिंचाई विभाग की पुलिया तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं वार्ड संख्या 16 (आजादपुरा प्रथम) के मदनपुर के पीछे स्थित माधव नगर क्षेत्र में दो सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।
इसके अलावा वार्ड संख्या 19 (आजादपुरा) में भरतपुरा हाउस से आगे तक नाला निर्माण एवं उसके चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ कराया गया। नपाध्यक्ष ने अवर अभियंता निधि पाण्डेय को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि नगर का विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाएं और जनहित के कार्य ही नगर पालिका की प्राथमिकता हैं तथा प्रत्येक वार्ड तक विकास की किरण पहुंचाना परिषद का संकल्प है।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद क्षेत्रवासियों ने पालिका अध्यक्ष का पुष्पमालाओं से स्वागत किया और नगर में लगातार कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि इन क्षेत्रों में लंबे समय से जलभराव और जर्जर मार्गों की समस्या बनी हुई थी, जिसके समाधान के लिए अब प्रभावी पहल की गई है। उन्होंने पालिका अध्यक्ष द्वारा नियमित वार्ड भ्रमण, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों की सतत निगरानी की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना लाल जैन, वार्ड पार्षद रजनी रजक, शिवानी कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि अमरदीप रजक, अमित कुशवाहा, अमित नायक, अवर अभियंता खुशबू खान, निधि पाण्डेय, सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक रमाकांत तिवारी, निर्माण लिपिक दीपेंद्र कुमार, नजूल लिपिक सुधीर रावत, बद्री कुशवाहा सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







