आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पूर्व नपाध्यक्ष स्व. रामदास रायसाहब की स्मृति में बने स्मृति द्वार, राज्यमंत्री से की मांग भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री गन्धर्व सिंह लोधी ने नगर विकास राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन अंबेडकर पार्क के पास स्मृति द्वार निर्माण का रखा प्रस्ताव
- दैनिक लोक भारती
- 02 Jul, 2026
ललितपुर। पूर्व नपाध्यक्ष एवं ऑनरेरी प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट स्व.रामदास रायसाहब की स्मृति को चिरस्थायी बनाने की मांग उठी है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री (कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र) गन्धर्व सिंह लोधी ने उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री राकेश कुमार राठौर गुरुजी को ज्ञापन सौंपकर स्व. रामदास रायसाहब की स्मृति में शहर में एक भव्य स्मृति द्वार का निर्माण कराए जाने का अनुरोध किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि मोहल्ला बड़ापुरा निवासी स्व. रामदास रायसाहब ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में देशहित और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।
उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें ऑनरेरी प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट का सम्मान प्राप्त हुआ था। इसके अलावा वे वर्ष 1966-67 में ललितपुर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष भी रहे और अपने कार्यकाल में नगर के विकास तथा जनकल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। गन्धर्व सिंह लोधी ने कहा कि स्व. रामदास रायसाहब का जीवन वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे व्यक्तित्व के योगदान को संरक्षित करने और आने वाली पीढिय़ों तक उनकी स्मृति पहुंचाने के उद्देश्य से शहर में एक स्मृति द्वार का निर्माण कराया जाना आवश्यक है।
ज्ञापन में राज्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि ललितपुर के जेल चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क के समीप उपयुक्त स्थान पर स्व. रामदास रायसाहब की स्मृति में भव्य स्मृति द्वार का निर्माण कराया जाए। इसके लिए नगर पालिका परिषद को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर भूमि चिन्हित कराने की भी मांग की गई है। भाजपा नेता ने विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए नगर के गौरवशाली इतिहास से जुड़े इस महत्वपूर्ण व्यक्तित्व को सम्मान देने का कार्य करेगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







