आज की ताजा खबर

बसपा ने बरोदा स्वामी सेक्टर में की बूथ गठन समीक्षा बैठक 2027 मिशन को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश संगठन विस्तार पर जोर, सिरनाम बने सेक्टर सचिव व मनोज अहिरवार को सौंपी बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी

top-news

ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी द्वारा विधानसभा क्षेत्र 226 ललितपुर के सेक्टर क्रमांक-26 बरोदा स्वामी अंतर्गत बूथ संख्या-283, बृजनगर सिरसी (जखौरा) में बूथ गठन एवं संगठन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महासचिव छोटेलाल प्रजापति तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष संतोष अहिरवार, पूर्व विधानसभा प्रभारी तुलसीराम अहिरवार एवं पूर्व सेक्टर अध्यक्ष मलखान अहिरवार उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में दयाराम, पूरण दास, विनोद, हरिशंकर, शिवम, जगदीश, अरविंद, गजेंद्र, संदीप, जयराम, मनोज, सिरनाम, अशोक, सुखलाल, रामप्रकाश, कोमल, पूरण, बाबूलाल, कैलाश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के निर्देशों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और समर्पण से जुटना होगा।

उन्होंने कहा कि बसपा सरकार के कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कानून व्यवस्था तथा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गईं। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडऩे का आह्वान किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। सर्वसम्मति से सिरनाम को सेक्टर सचिव तथा मनोज अहिरवार को बूथ अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं मलखान, अशोक, रामप्रकाश और पूरण को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक का संचालन संतोष अहिरवार ने किया। अंत में पार्टी पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने और आगामी चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
फोटो-पी8

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *