आज की ताजा खबर

डीएम की पहल से जनता दर्शन में शिकायतों का त्वरित निस्तारण बिजली बिल, नाली व पात्रता संबंधी मामलों का हुआ समाधान

top-news

बाराबंकी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद, तहसील, ब्लॉक एवं नगर निकाय स्तर पर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से 12 बजे जनता दर्शन आयोजित किया जा रहा है। अधिकारी शिकायतें सुनकर उनका समयबद्ध निस्तारण कर रहे हैं, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है।गुरुवार को जनता दर्शन में फूलकुमारी निवासी बनार, फतेहपुर ने अपनी समस्याएं रखीं।

जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को राशन कार्ड तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी को पेंशन संबंधी प्रकरण का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए।रामनरेश निवासी तिलोकपुर की त्रुटिपूर्ण बिजली बिल संबंधी शिकायत पर विद्युत विभाग ने जांच कर बिल संशोधित किया, जिसके बाद उन्होंने भुगतान कर दिया।
राधा देवी निवासी मनोधरपुर, तहसील हैदरगढ़ की शिकायत पर पुलिस व राजस्व टीम ने खेत की ओर जा रहे नाली के पानी को बंद कराकर समस्या का समाधान कराया।इसी तरह राजेंद्र प्रसाद निवासी डिहुवा, फतेहपुर के त्रुटिपूर्ण बिजली बिल को मीटर रीडिंग के आधार पर संशोधित कर उन्हें दूरभाष पर सूचना दे दी गई।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *