आज की ताजा खबर

नए विकास कार्यों का लोकार्पण, सार्वजनिक शौचालय व प्रेरणा कैंटीन शुरू ब्लॉक प्रमुख ने किया उद्घाटन, क्षेत्र पंचायत निधि से विकास कार्यों को मिली गति

top-news

सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। ब्लॉक परिसर में लाखों रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा ने लोकार्पण किया। उन्होंने नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय, ब्लॉक सभागार के सौंदर्यीकरण और प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन किया।ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि इन कार्यों से ब्लॉक परिसर अधिक सुविधाजनक व स्वच्छ बनेगा। सार्वजनिक शौचालय से ग्रामीणों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को सुविधा मिलेगी। सभागार के सौंदर्यीकरण से कार्यालय का वातावरण बेहतर होगा और कार्यों के निस्तारण में तेजी आएगी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत निधि से गांवों में इंटरलॉकिंग सड़क, नाली निर्माण और जल निकासी के कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। प्रेरणा कैंटीन में ब्लॉक आने वाले लोगों को उचित दर पर नाश्ता व भोजन मिलेगा।
कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मनोज मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) अभिषेक कुमार, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) रंजीत वर्मा, ग्राम प्रधान चंद्रभान रावत, ओंन मियां, असीम श्रीवास्तव, शैलेन्द्र विक्रम शुक्ला सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नवनिर्मित कार्यों का निरीक्षण किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *