आज की ताजा खबर

हरी मोहन बने डिप्टी एसपी, एसपी ने लगाए सिल्वर स्टार

top-news

बाराबंकी। जनपद बाराबंकी में नियुक्त निरीक्षक (गोपनीय) हरी मोहन के पुलिस उपाधीक्षक (लिपिक वर्गीय) (गोपनीय सहायक शाखा/आशुलिपिक रिपोर्टर शाखा) पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने उनके कंधों पर सिल्वर स्टार लगाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एसपी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।पदोन्नति के अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और दक्षता के साथ करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने हरी मोहन की कार्यशैली की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि वह नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ करेंगे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *