आज की ताजा खबर

सीएचसी खिरका फतेहगंज पश्चिमी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान-2026 का शुभारंभ

top-news

फतेहगंज पश्चिमी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संचित शर्मा ने स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य कर्मचारियों को संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता बनाए रखने तथा जनजागरूकता फैलाने की शपथ दिलाकर किया।
इस अवसर पर डॉ. संचित शर्मा ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता, साफ-सफाई और जागरूकता सबसे प्रभावी उपाय हैं। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने और अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्षेत्र में विशेष रूप से साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने तथा लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य करेंगी।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *