आज की ताजा खबर

रेलवे पुल से किशोरी के कूदने से मची अफरा-तफरी, गंभीर हालत में रेफर

top-news

लोक भारती न्यूज ब्यूरो,हरदोई। शहर के रेलवे पुल से शुक्रवार को एक 16 वर्षीय किशोरी के छलांग लगाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा घायल किशोरी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल किशोरी शहर के गोकुल क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। फिलहाल उसके पुल से कूदने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *