आज की ताजा खबर

ट्रेन की चपेट में आने से व्यापारी की मौत लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर हुआ हादसा

top-news

अमेठी।  गुरुवार सुबह लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलवे ट्रैक पर जरबंधन का पुरवा गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय कटरा कसारा गांव के रहने वाले व्यापारी राम आसरे जायसवाल (65) की सुबह बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है।
साइकिल से फेरी करने के लिए घर से निकला था मृतकपरिजनों के अनुसार राम आसरे जायसवाल रोज की तरह गुरुवार सुबह घर से साइकिल लेकर फेरी करने के लिए निकले थे।

लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलवे ट्रैक पर जरबंधन का पुरवा के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वहां से गुजर रही बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मौत के बाद फोन कर जानकारी उन्हें दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, उसी समय दूसरे ट्रैक पर मालगाड़ी गुजर रही थी। इसके चलते उन्हें दूसरी ओर से आ रही इंटरसिटी ट्रेन का अंदाजा नहीं लग सका और हादसा हो गया। मिश्रौली स्टेशन मास्टर जितेंद्र ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से राम आसरे के मौत हुई है। संग्रामपुर थाना प्रभारी  संजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, कार्रवाई की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *