आज की ताजा खबर

सीडीओ व एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

top-news

अमेठी।  उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा  को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को  मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अधिकारियों ने गौरीगंज स्थित रणन्जय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की जांच व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और प्रवेश प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया गया।अधिकारियों ने निर्देश दिए कि प्रत्येक अभ्यर्थी को सघन तलाशी एवं हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर एचएचएमडी से जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाए।
साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या अव्यवस्था न होने देने के निर्देश भी दिए गए।परीक्षा केंद्र के बाहर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने, सड़क किनारे खड़े वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा कराने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा इंटीग्रेटेड सीसीटीवी कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क निगरानी रखने तथा परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *