आज की ताजा खबर

जिला पर्यवेक्षक जगतराज त्रिपाठी ने कालिकन धाम परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

top-news

अमेठी।  गुरुवार को जिले में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई। संग्रामपुर क्षेत्र स्थित परीक्षा केंद्र 7205 इंटर कॉलेज कालिकन धाम में पहली पाली में पंजीकृत 384 अभ्यर्थियों में से 347 परीक्षार्थी उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल हुए, जबकि दूसरी पाली में 351 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

गुरुवार दोपहर 3 बजे दूसरी पाली के दौरान अमेठी के पूर्व जिलाधिकारी एवं जिला पर्यवेक्षक  तथा  ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्र पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था की जांच की तथा परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद पूर्व जिलाधिकारी ने क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर  पहुंचकर आदि मां कालिका जी की पूजा-अर्चना भी की।परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में , केंद्र प्रभारी , खंड शिक्षा अधिकारी  तथा प्रधानाचार्य  व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए  के नेतृत्व में संग्रामपुर और पीपरपुर थाने की पुलिस तैनात रही।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *