आज की ताजा खबर

काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी में हुआ समझौता, साथ रहने पर बनी सहमति

top-news

जगदीशपुर अमेठी। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के एक मामले का समाधान पुलिस की काउंसलिंग के माध्यम से कराया गया। पुलिस के अनुसार, आवेदिका रूही खान पत्नी इंतिजार, निवासी पूरे हामी, थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक ने अपने पति के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस ने पति-पत्नी दोनों को बुलाकर उनकी काउंसलिंग कराई। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों को आपसी मतभेद भुलाकर पारिवारिक जीवन को सौहार्दपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाने के लिए समझाया गया काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अपने मतभेद समाप्त करने और प्रेमपूर्वक साथ रहने का निर्णय लिया।
इसके बाद दोनों पति-पत्नी खुशी-खुशी अपने घर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने बताया कि ऐसे पारिवारिक मामलों में आपसी संवाद और काउंसलिंग के माध्यम से विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराने का प्रयास किया जाता है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *