आज की ताजा खबर

अपर निदेशक स्वास्थ्य ने किया सीएचसी पचपेड़वा का निरीक्षण, पल्स पोलियो अभियान का लिया जायजा

top-news

बलरामपुर।  देवीपाटन मण्डल गोंडा की अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अल्पना रानी गुप्ता ने गुरुवार को जनपद का दौरा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था, अभिलेखों के रखरखाव तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत उन्होंने जनपद में चल रहे पल्स पोलियो अभियान का भी निरीक्षण किया। अभियान के अंतर्गत बच्चों को पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाए जाने की व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए सभी पांच वर्ष तक के  बच्चों तक अभियान की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
 इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *