आज की ताजा खबर

50 हजार का इनामी डकैत पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

top-news

बरेली - बदायूं। डीआईजी अजय कुमार सहनी के निर्देशन में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र में डकैती और लूट की वारदातों में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू गुरुवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ के दौरान उपनिरीक्षक नीरज कुमार और कांस्टेबल अविनाश भी घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस बिल्सी रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान इनामी बदमाश के आने की सूचना मिली। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की।

पीछा करने पर कच्चे रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल गिर गई। इसके बाद उसने झाड़ियों की आड़ लेकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने उसके कब्जे से .32 बोर सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, .315 बोर तमंचा, कारतूस, डकैती के 13 आभूषण, 2060 रुपये नकद, पिट्ठू बैग और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी पर बदायूं, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा और संभल समेत विभिन्न जिलों में डकैती, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। फिलहाल पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *